Newswahni

सरकारी चापाकल पर दबंगों का कब्जा पेयजल संकट गहराया जमुई में मोटर पंप लगाने का वीडियो वायरल पीएचईडी ने जांच का दिया आश्वासन…




जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड की पतसंडा पंचायत के वार्ड नंबर तीन में एक सरकारी चापाकल पर मोटर पंप लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि दबंगों द्वारा चापाकल पर कब्जा कर मोटर पंप लगाने से पूरे वार्ड में पेयजल संकट गहरा गया है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। स्थानीय युवकों द्वारा बनाया गया यह 15 सेकंड का वीडियो तेजी से फैल रहा है। इसमें दो युवक सरकारी चापाकल पर मोटर पंप सेट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह चापाकल अवध साह के घर के पास पेयजल समस्या को देखते हुए पीएचईडी विभाग द्वारा लगाया गया था। चापाकल ने पानी देना कर दिया बंद ग्रामीणों का कहना है कि मोटर पंप लगाए जाने के बाद से चापाकल ने पानी देना बंद कर दिया है। वार्ड तीन के निवासी बिनोद यादव, अरविंद यादव, जीवन मांझी, दयावंती देवी, भानो देवी और खीरू शर्मा ने बताया कि वे अभी तक मुख्यमंत्री नल-जल योजना से वंचित हैं। ऐसे में यह चापाकल उनके लिए पानी का एकमात्र सहारा था, जिससे वार्डवासी और राहगीर दोनों पानी भरते थे। स्थानीय समाजसेवी लक्ष्मण साव ने इस मामले की शिकायत गिद्धौर के बीडीओ ई. सुनील कुमार से की। बीडीओ ने इसे पीएचईडी विभाग का विषय बताते हुए उनसे संबंधित विभाग से संपर्क करने को कहा। निरीक्षण कर होगी विभागीय कार्रवाई इधर, पीएचईडी की जेई वर्षा कुमारी ने बताया कि विभागीय चापाकल में मोटर लगाए जाने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और जल्द ही स्थल निरीक्षण कर आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top