Newswahni

समस्तीपुर में सास बहू से मारपीट सिर में गंभीर चोट टांके लगे पड़ोसी पर आरोप धुर जमीन को लेकर चल रहा था विवाद…




समस्तीपुर में जमीन विवाद में सास-बहू के साथ मारपीट हुई है। इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायलों की पहचान सास रजिया देवी(55) और बहू अनीता देवी(25) के तौर पर हुई है। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के सिंघिया खुर्द गांव की है। रजिया देवी के पुत्र विजय कुमार ने बताया कि पड़ोसी विकास कुमार ने करीब 20 साल मेरे हिस्से की चार धुर जमीन पर कब्जा कर रखा था। मुखिया उषा देवी और सरपंच पिंकी देवी की पहल पर पंचायत के माध्यम से यह जमीन वापस दिलाई गई थी। इसी बात से नाराज होकर अपने सहयोगियों के साथ घर में घुस गया। मां और पत्नी के साथ मारपीट की। इस दौरान महिलाओं के साथ छेड़खानी भी की गई है।पु पुलिस को दी गई जानकारी सदर अस्पताल के डॉक्टर दशरथ कुमार सिंह ने बताया कि रजिया देवी के सिर में गंभीर चोट है। छह टांके लगाए गए हैं। दोनों घायलों की हालत स्थिर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाने की पुलिस को दी गई है। बयान के आधार पर की जाएगी कार्रवाई इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली है। पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को भेजा गया है। बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top