![]()
समस्तीपुर के वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर बड़ी बाग वार्ड 9 मोहल्ला में शुक्रवार शाम हुई आग लगी की घटना में मोहम्मद करीम का घर जलकर राख हो गया। इस हादसे में मोहम्मद करीम के घर में रखा 30 हजार रुपए नगद के अलावा करीब 2 लाख रुपए मूल्य का सामान आदि भी जलकर खाक हो गया। हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने आपसी सहयोग से आग पर काबू पाया। हालांकि बाद में दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने समरसेबल आदि की मदद से आग को बुझा दिया था। शार्ट सर्किट से उठी चिंगारी से लगी आग घटना के संबंध में लोगों ने बतलाया कि शुक्रवार शाम मोहम्मद करीम के घर वाले घर में बैठे हुए थे । अगले महीने मो करीम की बेटी की शादी होने वाली थी जिसको लेकर भी तैयारी चल रही थी। इसी दौरान बिजली की शार्ट सर्किट से चिंगारी उठी और फिर देखते ही देखते पूरा घर धूं धूं कर जलने लगा। परिवार के लोग घर से बाहर भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान शोर मचाए जाने पर बड़ी संख्या में गांव के लोग जुटे इसके बाद लोगों ने बगल की समरसेबल से पानी लाकर आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान दमकल टीम को भी सूचना दी गई लेकिन जब तक दमकल टीम पहुंची तब तक आग को नियंत्रित कर लिया गया था। उधर घटना की सूचना पर स्थानीय समाजसेवी बेलाल राजा भी मौके पर पहुंचे उन्होंने मामले की जानकारी स्थानीय सीईओ को दी । इस मामले में जांच कर्मी को सुबह मौके पर भेजे जाने की बात बताई गई है। बताया गया है कि इस घटना में 30 हजार नगद के साथ ही 2 लाख से अधिक रूपए मूल्य का अन्य सामान जलकर खाक हुआ है क्योंकि मोहम्मद करीम की पुत्री की शादी होनी थी जिसको लेकर कपड़ा आदि की खरीदारी कर उन्होंने रखा हुआ था।
Source link