Newswahni

समस्तीपुर में महिला पहलवानों ने दंगल में दिखाया दम बिहार की पूजा ने यूपी की नीतू को झारखंड के अमरीश पुरी ने हरिद्वार…




समस्तीपुर के बिथान प्रखंड के सोहमा गांव में अंतरराज्यीय दंगल प्रतियोगिता तीसरे दिन भी जारी रही। बिहार, नेपाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, झारखंड और उत्तराखंड से आए महिला-पुरुष पहलवानों ने दांव-पेंच लगाए। बिहार-नेपाल के पहलवानों ने दिग्गज पहलवानों को पटखनी दी और दूसरे चक्र में प्रवेश किया। दंगल के रोमांचक मुकाबलों में छपरा के निर्दोष बाबा ने मनैरकोटला पंजाब के रंगा पहलवान और फकीर बाबा उत्तराखंड के विनोद दिल्ली को पराजित कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। बंगाल के नकाब पॉस ने नेपाल के गोपाल थापा को हराया बंगाल के नकाब पॉस ने नेपाल के गोपाल थापा पहलवान को धूल चटाई। वहीं, महिला वर्ग में हरियाणा की निर्जला ने पायल बनारस को, प्रियंका झारखण्ड की पायल बनारस ने कोमल को और बिहार की पूजा ने उत्तर प्रदेश की नीतू को पटखनी देकर महिला कुश्ती में बिहार का नाम रोशन किया। झारखंड के अमरीश पुरी ने हरिद्वार के शक्ति कपूर को हराया विवेक खगड़िया बिहार ने वीर बहादुर नेपाल पहलवान को परास्त किया, जबकि संदीप राणा भरतपुर ने इलामुद्दीन गोरखपुर पहलवान को शिकस्त दी। झारखंड के अमरीश पुरी ने हरिद्वार के शक्ति कपूर को, गोरखपुर के अशोक ने बनारस के अमन को, मिंटू ने देवरिया के हिमांशु को और बनारस के शिव ने प्रयागराज के श्रीकांत को हराया। इसके अलावा हरिद्वार के आजाद ने मधुबनी के अरमान को, बक्सर के बाबा काशिव दास ने उत्तराखंड के कुंभकर्ण को तथा खगड़िया के प्रिंस दास ने महाराजगंज के आशीष पहलवान को पराजित कर दिया। तीसरे दिन दंगल का शुभारंभ समाजसेवी रुद्रनारायण दिनकर ने पहलवानों से हाथ मिलाकर दंगल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मां सरस्वती पूजा सह मेला समिति द्वारा मिथिला की पारंपरिक परंपरा के अनुसार अतिथियों का पुष्पमाला व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। रेफरी की भूमिका में गोपाल यादव और समाजसेवी सुनील यादव (पूर्व मुखिया प्रतिनिधि, सोहमा पंचायत) ने निष्पक्ष निर्णय देकर मुकाबलों को सफल बनाया। अखाड़े के सफल संचालन में मेला समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव राजीव कुमार, कोषाध्यक्ष विकास कुमार, वर्तमान सरपंच अनिल साहू, राजीव ठाकुर, उपेंद्र पासवान, सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में बिथान अंचल अधिकारी रूबी कुमारी, बिथान थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू, अवर थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी समेत कई प्रशासनिक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top