Newswahni

समस्तीपुर में मंगलसूत्र छीन कर भाग रहा युवक गिरफ्तार स्थानीय लोगों ने पकड़ा पुलिस के हवाले किया…




समस्तीपुर में एक टोटो पर बैठी महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की पहचान झिल्ली चौक निवासी सिंघेश्वर महतो के 18 साल के बेटे विशाल कुमार के रूप में हुई है। मामला मथुरापुर थाना क्षेत्र के झिल्ली चौक का है। गिरफ्तार युवक विशाल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह कक्षा 8 का छात्र है। उसने मंगलसूत्र अपने निजी खर्चों के लिए छीना था, जिसे बेचकर वह पैसे लेना चाहता था। विशाल ने यह भी बताया कि उसके पिता कबाड़ी का काम करते हैं। लोगों ने बदमाश को पुलिस को सौंपा मथुरापुर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक शातिर बदमाश है और पुलिस को उसकी पहले से तलाश थी। उन्होंने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क जाम होने के कारण एक टोटो सड़क पर खड़ा था, जिस पर महिला बैठी थी। इसी दौरान युवक ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने दौड़कर युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित महिला अनीता देवी के आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छीना गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है। थाना अध्यक्ष ने पुष्टि की कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ पहले भी थाने में मामले दर्ज हैं। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया जाएगा। युवक के परिजनों को भी गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है और पुलिस से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top