Newswahni

समस्तीपुर में बाइक ट्रैक्टर के बीच टक्कर साले की मौत जीजा घायल होली पर दोनों साथ में घर से बाहर निकले थे…




समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र के कुर्बन अकनोमा गांव के पास होली के दिन ट्रैक्टर और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इसमें साले की मौत हो गई। जबकि जीजा की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची हसनपुर थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मृतक की पहचान लरझाघाट थाना क्षेत्र के बेलोन गांव निवासी इंद्र नारायण यादव के बेटे शिवम कुमार (22) के रूप में की गई है। जबकि जख्मी हसनपुर थाना क्षेत्र के बेलोन गांव निवासी रामचंद्र यादव के बेटे नूनू बाबू यादव के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि नुनू अपने साला शिवम के साथ बाइक से होली के मौके पर घर से निकाला था ।इसी दौरान कुर्बन अकनोमा गांव के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर से दोनों की टक्कर हो गई। इस घटना में साले बहनोई गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना की सूचना मिलने पर जुटे आसपास के लोगों ने दोनों को तत्काल हसनपुर पीएससी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। जबकि नुनू को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसका उपचार निजी अस्पताल में करा रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर देर शाम पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। लोगों का कहना है कि शिवम भाकपा-माले संगठन से भी जुड़ा हुआ था। रोसरा की डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि बाइक और ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में युवक की मौत हुई है। इस घटना में एक अन्य युवक भी जख्मी है। जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top