Newswahni

समस्तीपुर में पारा मेडिकल के स्टूडेंट को मारी गोली मौत दोस्तों ने पार्टी के लिए बुलाया था अस्पताल पहुंचाकर सभी फरार होली की…




समस्तीपुर में शनिवार देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वाराणसी में पारा मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। होली की छुट्टी पर घर आया था। मृतक की पहचान पप्पू झा के पुत्र निलेश झा के तौर पर हुई है। दोस्तों के बीच पार्टी के दौरान गोली चलने की बात सामने आ रही है। हालांकि परिवार के लोग फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। घटना विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर गांव की है। ग्रामीणों के मुताबिक नीलेश अगले सप्ताह वापस वाराणसी लौटने वाला था। देर शाम गांव के दोस्त उसे बुलाकर ले गए। मऊ बाजार में सभी खा पी रहे थे। इसी दौरान निलेश को गोली लगी है। जिसके बाद दोस्तों ने उठाकर गांव के अस्पताल पहुंचाया। हालत बिगड़ने पर सभी मौके से भाग निकले। सूचना मिलने के बाद परिवार के लिए मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए बेगूसराय लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। गोली किसने मारी, स्पष्ट नहीं निलेश को गोली किसने मारी या हथियार टेस्टिंग के दौरान फायरिंग हुई। इस बात का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। परिजन भी कुछ नहीं बता रहे हैं। मोबाइल भी गायब है, लास्ट लोकेशन मऊ बाजितपुर बताया दा रहा है। आशंक है कि गांव में ही गोली लगी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस छानबीन कर रही है वहीं, इस संबंध में एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संभावना है कि दोस्तों के बीच गोलीबारी में उसे गोली लगी है। अस्पताल पहुंचाने के बाद सभी मौके से भाग निकले। विद्यापतिनगर थाने की पुलिस को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top