Newswahni

समस्तीपुर के सिविल सर्जन डॉक्टर एसके चौधरी की तबीयत बिगड़ी कर्पूरी जयंती समारोह की तैयारी के दौरान चक्कर खाकर गिरे अस्पताल में कराया…




समस्तीपुर के सिविल सर्जन डॉक्टर एसके चौधरी की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। फिलहाल, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। हालांकि, तबीयत में सुधार नहीं होने के बाद उन्हें मेडिकाना हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर एसके चौधरी भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव कर्पूरी ग्राम में ‘कर्पूरी जयंती समारोह’ की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान एसके चौधरी को चक्कर आया और वे गिर गए। इसके बाद सिविल सर्जन को तत्काल एम्बुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मौजूद डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की। मेडिकाना अस्पताल में सिविल सर्जन का इलाज जारी सिविल सर्जन की तबीयत खराब होने की सूचना के बाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार और डॉक्टर चौधरी की पत्नी भी सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड पहुंच गए थे। फिलहाल, मेडिकाना अस्पताल में डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। प्राइवेट अस्पताल में समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, एसपी अरविंद प्रताप सिंह, नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार समेत सभी पदाधिकारी मौजूद हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top