![]()
भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय रग्बी बालिका प्रतियोगिता में बिहार की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। सबसे पहले झारखंड से मुकाबला हुआ। इसमें बिहार ने झारखंड को 67-0 से हराया। बिहार की खुशी 21 व रोशनी ने 22 स्कोर किए। दूसरा मैच मणिपुर से हुआ, जिसमें बिहार ने मणिपुर को 64-0 से हराया। प्री क्वार्टर फाइनल में झारखंड और बिहार का मुकाबला हुआ। बिहार ने झारखंड को 56-0 से हराया। खुशी ने 7, रौशनी ने 5, कोमल ने 7, खुशबू ने 7, आकांक्षा ने 10, अंगीता ने 05, स्कोर किए। इस जीत के साथ ही बिहार की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। क्वार्टर फाइनल शनिवार को दादर औैर नगर हवेली व दमन-दीव से होगा। ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री सह संरक्षक रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के श्रवण कुमार, विधान परिषद सदस्य सह अध्यक्ष रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार संजय मयूख, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रन शंकरण, बिहार राज्य पथ विकास निगम के महानिदेशक शीर्षत कपिल अशोक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक रविंद्र नाथ चौधरी, रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव पंकज कुमार ज्योति ने बधाई दी है।
Source link