![]()
समस्तीपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बयान दिया है। इन्होंने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यह पार्टी छोटे कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेवारी देती है। भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। भाजपा की सरकार बनने से पहले पार्टी ने कहा था जब देश में भाजपा की सरकार आएगी, तो कश्मीर से धारा 370 को हटाया जाएगा। जब देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी, तो कश्मीर से धारा 370 को हटाया गया। अब पूरे देश के लिए एक कानून अब पूरे देश के लिए एक कानून लागू होता है। देश में सिर्फ एक ही शासक हैं। पहले देश में कोई कानून पास होता था, तो उसमे लिखा जाता था। यह कानून कश्मीर को छोड़कर जारी किया जा रहा है। भाजपा ने इसके खत्म कर दिखाया। पांच सौ सालों बाद अयोध्या में रामलला स्थापित हुए। जिसके बाद माता जानकी की जन्म भूमि पुरौनाधान में भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। बता दें कि आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सम्मान समारोह में पहुंचे। भाजपा युवा को आगे बढ़ा रही शहर के मोहनपुर रोड में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा युवा को आगे बढ़ा रही है। बिहार के युवा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि दूसरे दलों के लोग युवा बात तो करते है लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष 80 साल के बुजुर्ग को बनाते हैं। राजद की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस दल के लोग सिर्फ अपने परिवार को आगे बढाते हैं। चारा घोटाले में जूब लालू यादव जेल गए तो अनपढ राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया। एक बेटे को मंत्री तो दूसरे बेटे को उप मुख्यमंत्री बनाया। बेटी को सांसद बनाया। लेकिन भाजपा आने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाती है। कभी प्रधानमंत्री भी भाजपा व संघ के कार्यक्रम में कुर्सी लगाने का काम करते थे। आज दल ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाया। बिहार के जीडीपी में बढोतरी हुई प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब बिहार में एनडीएम की सरकार बनी, तो यहां की जीडीपी काफी नीचे था। अब इसमें सुधार हो रहा है। अगातार जीडीपी में बढ़ोतरी हो रही है। अंगवत्र व पाग भेंट कर किया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को अंगवत्र व पाग चादर भेंट कर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मान में तलवार भी भेंट किया।
Source link