![]()
भागलपुर| डॉ. बी.पी.एस. ग्रुप ऑफ कॉलेज, आगरा की ओर से भागलपुर स्थित होटल गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में एक भव्य एसोसिएट मीटिंग सह शैक्षणिक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार के छात्रों, शिक्षा सलाहकारों और एसोसिएट्स को कॉलेज की पारदर्शी, निष्पक्ष और भरोसेमंद नामांकन प्रणाली से अवगत कराना रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षाविद, शिक्षा से जुड़े प्रतिनिधि और एसोसिएट्स मौजूद रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के नेशनल हेड मदन रस्तोगी एवं बिहार हेड रवि कुमार रहे। कार्यक्रम का संचालन रीजनल हेड एस.के. गुप्ता ने किया। सेमिनार के दौरान वक्ताओं ने कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता, नामांकन प्रक्रिया और छात्र-हितैषी नीतियों पर विस्तार से जानकारी दी। नेशनल हेड मदन रस्तोगी ने संबोधन में बताया कि डॉ. बी.पी.एस. ग्रुप ऑफ कॉलेज में बीएड, डीएलएड, डी फार्मेसी, बीएससी एग्रीकल्चर, बीबीए, बीसीए और एलएलबी जैसे कई प्रोफेशनल कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज की सबसे बड़ी पहचान इसकी पूरी तरह पारदर्शी नामांकन प्रक्रिया है, जहां छात्रों को सही जानकारी, उचित मार्गदर्शन और उनके भविष्य के अनुकूल विकल्प उपलब्ध कराए जाते हैं। उनका कहना था कि कॉलेज का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से छात्रों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है वहीं, बिहार हेड रवि कुमार ने कहा कि कॉलेज में बीएड और डीएलएड जैसे कोर्स किफायती शुल्क में कराए जाते हैं। नामांकन से पहले छात्रों को काउंसलिंग के माध्यम से कोर्स, फीस स्ट्रक्चर, दस्तावेज, प्रक्रिया और समय-सीमा की पूरी जानकारी दी जाती है, ताकि किसी भी तरह की गलतफहमी न रहे। उन्होंने बताया कि कॉलेज की टीम “नो हिडन चार्ज, नो फॉल्स कमिटमेंट” की नीति पर काम करती है।
Source link