![]()
शेखपुरा के आजाद मैदान चेवाड़ा में बुधवार को अशोक कुमार मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का चौथा मैच खेला गया। इस मुकाबले में दुर्गा क्रिकेट क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को पांच विकेट से हराकर दो अंक हासिल किए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरबीघा की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 170 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य कुमार ने 36 रन, अंकित कुमार ने 29 रन और अमन कुमार ने 22 रन का योगदान दिया। जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य दुर्गा क्लब के गेंदबाजों ने प्रभावी प्रदर्शन किया। सौरभ कुमार ने तीन विकेट लिए, जबकि मोहम्मद नवाज को दो सफलताएं मिलीं। जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी दुर्गा क्रिकेट क्लब ने पांच विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम के बल्लेबाज मंजीत ने सर्वाधिक 78 रन बनाए, वहीं अभिमन्यु ने 22 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। बरबीघा की ओर से विमल ने तीन और आनंद ने दो विकेट चटकाए। मंजीत शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित दुर्गा क्रिकेट क्लब के मंजीत को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्हें जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व महासचिव गंगा कुमार यादव ने पुरस्कृत किया। मैच में मिथलेश कुमार और रुद कुमार ने अंपायर की भूमिका निभाई। गौरतलब है कि इस जिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन शेखपुरा के पूर्व विधायक विजय सम्राट ने गत रविवार को एक समारोह में किया था।
Source link