Newswahni

शेखपुरा में साल से फरार आरोपी अरेस्ट भूमि विवाद में मारपीट के मामले में लोग हुए थे घायल…




शेखपुरा। अरियरी थाना पुलिस ने गुरुवार को मय अमरपुर गांव में छापेमारी कर मारपीट के एक मामले में पाँच वर्षों से फरार चल रहे आरोपी राजनीति यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मय अमरपुर गांव निवासी राघो यादव का पुत्र बताया गया है। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई। छापेमारी का नेतृत्व अरियरी थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह और पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि यह मामला पाँच साल पहले का है। मय अमरपुर गांव में अनिल यादव और कुंदन यादव, जो सहोदर भाई हैं, के बीच भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के संबंध में कुंदन यादव द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में गिरफ्तार राजनीति यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जिसके कारण कोर्ट ने उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट भी जारी किया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और उसे धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top