Newswahni

शेखपुरा में रास्ता विवाद में भाई भाभी पर जानलेवा हमला एक आरोपी गिरफ्तार हायर सेंटर रेफर हुआ था भाई पुलिस दूसरे की तलाश…




शेखपुरा जिले के शेखोपुर सराय थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक आरोपी सोनू चौधरी को गिरफ्तार किया है। कबीरपुर गांव में छापेमारी कर उसे पकड़ा गया। सोनू चौधरी पर एक सप्ताह पहले रास्ता विवाद को लेकर अपने भाई और भाभी पर हमला करने का आरोप है। यह घटना गत 22 जनवरी को कबीरपुर गांव में हुई थी। सोनू चौधरी और उसके बड़े भाई बबलू चौधरी के परिवार के बीच रास्ता विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। इस मारपीट में बबलू चौधरी और उनकी पत्नी बुरी तरह घायल हो गए थे। बबलू चौधरी को गंभीर चोटों के कारण हायर सेंटर रेफर करना पड़ा था। स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी
थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि इस संबंध में स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी सोनू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सोनू चौधरी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। छापेमारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी और एएसआई नागेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया था। पुलिस फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top