Newswahni

शेखपुरा में बाबा कामेश्वर नाथ टी टूर्नामेंट टाइगर स्पोर्टिंग क्लब कारे फाइनल में पहुंचा रास बिहारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार…




शेखपुरा के रामाधीन महाविद्यालय मैदान में चल रहे बाबा कामेश्वर नाथ टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में कारे का टाइगर स्पॉटिंग क्लब फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गया है। अब खिताबी मुकाबले में उसका सामना दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। गुरुवार को पहले सेमीफाइनल में टाइगर स्पोर्टिंग क्लब कारे और डीएमसीसी के बीच मुकाबला हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि टाइगर स्पोर्टिंग क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच से जुड़ी तस्वीरें… रास बिहारी ने तीन-तीन विकेट हासिल किए
टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 265 रन बनाए। इसमें रास बिहारी ने 143 रन और जतिन ने 64 रन का योगदान दिया। डीएमसीसी की ओर से गेंदबाजी करते हुए रंजीत यादव और रोशन ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएमसीसी की टीम 16.5 ओवर में 187 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। डीएमसीसी के लिए सुनील यादव ने 39 और रवि बनारस ने 32 रन बनाए। टाइगर स्पोर्टिंग क्लब की ओर से बिट्टू मैक्सी और रास बिहारी ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। रास बिहारी को उनके 143 रनों और तीन विकेट के शानदार प्रदर्शन के लिए पहले सेमीफाइनल का ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top