
Youth congress organises shirtless protest at India AI Impact Summit 2026 | Image:
ANI
Shehzad Poonawalla: राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान आज भारी हंगामा देखने को मिला। यहां यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर शर्टलेस होकर विरोध प्रदर्शन किया और मोदी विरोधी नारे लगाए। अब इस पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस को एंटी-नेशनल करार दिया है।
दरअसल, प्रदर्शनकारियों ने पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने ‘PM is Compromised’ के नारे लगाए। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान समिट में देश-विदेश के कई प्रतिनिधि मौजूद थे। दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के संबंध में कानूनी कार्रवाई कर रही है।
कांग्रेस के लिए AI एंटी-इंडिया- पूनावाला
शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, ‘कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके लिए AI एम्बिशियस इंडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एस्पिरेशनल इंडिया नहीं है। उनके लिए AI एंटी-इंडिया है।’
‘राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस कर रही प्रोटेस्ट’
उन्होंने आगे कहा, ‘यह INC नहीं है, यह ANC है, एंटी-नेशनल कांग्रेस है। AI समिट की दुनिया भर में तारीफ हो रही है। प्रेसिडेंट मैक्रों से लेकर यूनाइटेड नेशंस सेक्रेटरी जनरल तक, टॉप टेक कंपनी के बड़े लोगों तक, सैम ऑल्टमैन से लेकर सुंदर पिचाई तक, हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। यहां तक कि शशि थरूर ने भी कहा कि AI समिट बहुत बढ़िया था। लेकिन राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस पार्टी प्रोटेस्ट कर रही है।’
‘ये प्रदर्शन PM के नहीं, देश की अचीवमेंट्स के खिलाफ’
पूनावाला ने प्रदर्शन की निंदा करते हुए कहा, ‘ यह एक कैरेक्टरलेस, ब्रेनलेस, इमोशनलेस प्रोटेस्ट है। यह BJP के खिलाफ प्रदर्शननहीं है, यह PM के खिलाफ प्रदर्शन नहीं है, यह इंडिया की अचीवमेंट्स के खिलाफ प्रोटेस्ट है।’
कांग्रेस ने इज्जत के बजाय रुकावट चुना- अमित मालवीय
वहीं बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘देश के लिए शर्म की बात। ऐसे समय में जब भारत एक मशहूर ग्लोबल AI समिट होस्ट कर रहा है, जिसमें टेक्नोलॉजी में अपने इनोवेशन और लीडरशिप को दिखाया जा रहा है, कांग्रेस पार्टी ने इज्जत के बजाय रुकावट को चुना।’
‘भारत को शर्मिंदा करने के लिए किया हंगामा’
उन्होंने आगे कहा, ‘राहुल गांधी की लीडरशिप में कांग्रेस वर्कर्स ने टॉपलेस होकर वेन्यू पर हंगामा किया, यह काम साफ तौर पर दुनिया के मंच पर भारत को शर्मिंदा करने के लिए किया गया था। जब देश खुद को ग्लोबल टेक्नोलॉजी पावरहाउस के तौर पर बनाने की कोशिश कर रहा है, तो ऐसा बर्ताव सिर्फ उन लोगों के फायदे में है जो भारत को लड़खड़ाते देखना चाहते हैं। पॉलिटिकल विरोध एक डेमोक्रेटिक हक है, लेकिन भारत की ग्लोबल इमेज को नुकसान पहुंचाना नहीं। भारत इससे बेहतर का हकदार है।’