Newswahni

शराब छापेमारी के दौरान दीवार गिरने से पुलिसकर्मी घायल गोपालगंज में चारदीवारी फांदने के दौरान हादसा आरोपी मौके से फरार…




गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में शराब तस्करों पर छापेमारी के दौरान एक दीवार गिरने से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना गौसिया डुमरिया गांव में हुई, जहां पुलिस अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पहुंची थी। घायल पुलिसकर्मियों की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के बहोराहाता गांव निवासी बलिराम महतो (देवनारायण महतो के पुत्र) और महमदपुर थाना क्षेत्र के महारानी हथियाई गांव निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। उन्हें तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गौसिया डुमरिया गांव में शराब की तस्करी की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर मांझागढ़ थाना की टीम मौके पर पहुंची थी। दीवार फांदकर दूसरी ओर जा रहे थे पुलिसकर्मी छापेमारी के दौरान, पुलिस टीम एक नवनिर्मित मकान में घुसी। आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे थे। पुलिसकर्मी एक कच्ची ईंट की दीवार फांदकर दूसरी ओर जा रहे थे, तभी दीवार भरभराकर दोनों सिपाहियों पर गिर गई। इस घटना में दोनों सिपाही बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top