Newswahni

लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में मोदी के खिलाफ हंगामा प् लान तो क्या बिना जवाब ही पारित हो जाएगा सदन में धन्यवाद…


Parliament Budget Session: PM Modi

Parliament Budget Session: PM Modi | Image:
Republic

Parliament Budget Session 2026: संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है। बुधवार को भी विपक्षी सांसदों का जोरदार हंगामा देखने को मिला। लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही नहीं चल सकी। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन टल गया। अब एजेंसी के सूत्रों के हवाले से खबरें हैं कि लोकसभा में पीएम मोदी के जवाब के बिना ही प्रस्ताव पास किया जा सकता है।

दरअसल, बुधवार को पांच बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तब विपक्ष की महिला सांसदों ने सत्ता पक्ष के नेताओं की कुर्सियों को घेर लिया। इन में से एक कुर्सी प्रधानमंत्री की भी रही। इस दौरान महिला सांसदों के हाथ में बैनर भी थे। स्पीकर की चेतावनी के बाद भी विपक्षी सांसदों के जारी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। ऐसे में पीएम मोदी के संबोधन टलने का मुख्य कारण विपक्षी सांसदों द्वारा किया गया प्रदर्शन बताया जा रहा है।

राज्यसभा में बोल सकते हैं पीएम मोदी

अब सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी आज यानी गुरुवार को दिन के दूसरे हिस्से में राज्यसभा में भाषण दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष ने फैसला कर लिया है कि वह राज्यसभा में भी पीएम मोदी के भाषण में व्यवधान डालेगा। उनके राज्यसभा में भी नहीं बोलने देने की रणनीति बनाई जा रही है।

लोकसभा के बाद राज्यसभा में होगा टकराव?

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, ‘नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सदन में बोलने से जानकर रोका जा रहा है क्योंकि वे बहुत महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दे उठा रहे हैं। आज इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। कल, गुरुवार को 10 बजे सारे विपक्ष पार्टियों के फ्लोर लीडर्स कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु खड़गे के चेंबर में बैठक करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे। नेता प्रतिपक्ष को बोलने से जबरदस्ती रोका जा रहा है और हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारे पूर्व प्रधानमंत्रियों (पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी) के खिलाफ अपमानजनक बातें कहीं जा रही हैं। हम चाहते हैं कि उनके खिलाफ कार्रवाई हो। असल बात है कि नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है। 3 दिनों से राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया गया है।’

खबरें ऐसी भी हैं कि दोनों सदनों से धन्यवाद प्रस्ताव आज ही पास हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो लोकसभा में गुरुवार से आम बजट 2026 पर चर्चा शुरू हो जाएगी।

बीजेपी ने विपक्षी सांसदों पर लगाए कई आरोप

सदन की कार्यवाही टलने के बाद भाजपा ने विपक्षी सांसदों पर कई आरोप लगाए। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘जो हुआ उसकी तस्वीर देखकर आप हैरान रह जाएंगे। यह स्थिति कहती है कि जनता इन्हें (कांग्रेस) हरा रही है तो ये सदन में हमें (भाजपा) बोलने नहीं देंगे। देश को इतना बड़ा गौरव प्राप्त हुआ है लेकिन तब भी वे इसका गुणगान नहीं होने देंगे और प्रधानमंत्री मोदी को बोलने नहीं देने के लिए ये सब कर रहे हैं। देश सब देख रहा है और देश कांग्रेस से इसका जवाब मांगेगा।’

उन्होंने आगे कहा, ‘वे (राहुल गांधी) एक ऐसी पुस्तक का हवाला दे रहे थे जो अभी तक प्रकाशित नहीं हुई है लेकिन निशिकांत दुबे ने उस पुस्तक का हवाला दिया जो कि प्रकाशित है।’

पीएम मोदी को लेकर क्या बोले राहुल गांधी?

वहीं नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ‘पीएम मोदी घबराए हुए हैं। जो ट्रेड डील चार महीने से शुरू रुकी हुई थी, उस डील को नरेंद्र मोदी जी ने कल शाम को साइन कर दिया। यह डील किसी ना किसी कारण रुकी हुई, कुछ बदला नहीं, किसी ना किसी कारण डील हो गई।’ 

यह भी पढ़ें: ‘नारेबाजी और बैनर से विरोध नहीं होता, आप मर्यादा तोड़ रहे…’, लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर भड़के स्पीकर ओम बिरला, लगा दी फटकार



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top