Newswahni

रोहतास में अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर पकड़ा…




रोहतास पुलिस ने मिल्की गांव के समीप एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। युवक के पास से एक पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान 19 वर्षीय अजीत कुमार उर्फ अजीत चंद्रवासी के रूप में हुई है, जो गढ़वा कांडी का निवासी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अजीत अपने रिश्तेदार के घर ठहरा हुआ है और उसके पास अवैध पिस्तौल है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष निकुंज भूषण प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और अजीत को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी अजीत कुमार के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उसे सासाराम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top