![]()
दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 39वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर ताइक्वांडो क्यूरोगी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें बेगूसराय के अमित कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर बिहार को गौरवांवित किया है। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता मे देश भर के खिलाड़ी सब-जूनियर वर्ग में शामिल हुए थे। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नंदु कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बिहार राज्य के नौ खिलाड़ी शामिल हुए। जिसमें बीहट निवासी रूबी देवी और सुरेश भगत के बेटे अमित कुमार ने अंडर-29 किलो भार में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मणिपुर, मध्य प्रदेश, दिल्ली, असम और राजस्थान के खिलाड़ियों को फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। अमित कुमार आर्थिक रूप से कमजोर बिहार टीम के कोच मो. फुरकान के नेतृत्व में जिले के ताइक्वांडो खिलाडिय़ों ने बिहार ताइक्वाडो संघ का प्रतिनिधित्व करते हुए एक स्वर्ण पदक जीतकर बिहार राज्य को स्वर्णिम उपलब्धि दिलवाई है। अमित कुमार आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं। संसाधन की कमी होने के बावजूद भी अमित ने अपने दृढ़ निश्चय से जो सफलता हासिल की, वह मिसाल है कि सच्ची भावना से किया गया प्रयास कभी असफल नहीं होता है। अमित के पिता सिलाई का काम करते है, जबकि मां गृहिणी है। बड़ी बहन सुमन भी ताइक्वांडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुकी है।
Source link