Newswahni

राजद में पहले भी उन्हीं की चलती थी विजय चौधरी बोले तेजस्वी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से फर्क नहीं जनता को विकास और…




बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बयान दिया है। मोतिहारी में उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। मंत्री चौधरी ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में पहले भी तेजस्वी यादव की ही चलती थी। उनके अनुसार, जो वे कहते थे, वही होता था और आगे भी यही स्थिति रहेगी। इसमें कोई नई बात नहीं है। जनता को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए पर भरोसा विजय चौधरी ने बिहार की राजनीति पर भी बात की। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता विकास और सुशासन को महत्व देती है, न कि पद या नाम बदलने से राजनीति की दिशा तय होती है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में भी जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर ही भरोसा जताएगी। नीट मामले में बोले- दोषियों की पहचान की जा रही पटना में नीट की छात्रा की मौत के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री चौधरी ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि दोषियों की पहचान की जा रही है और किसी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून अपना काम कर रहा है और सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। निशांत कुमार खुद तय करेंगे, राजनीति में आना चाहते हैं या नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में आने की चर्चा पर मंत्री चौधरी ने कहा कि यह निर्णय केवल दो लोगों को लेना है। या तो पार्टी के प्रमुख और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं इस पर फैसला करेंगे, या फिर निशांत कुमार खुद तय करेंगे कि वे राजनीति में आना चाहते हैं या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि जदयू एक सिद्धांत आधारित पार्टी है और इसमें किसी तरह की पारिवारिक राजनीति को बढ़ावा नहीं दिया जाता। पार्टी में सभी निर्णय लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत और पार्टी हित को ध्यान में रखकर लिए जाते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top