![]()
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, अररिया में प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा ‘मास्टर लर्नर’ कार्यक्रम के तहत एक विशेष करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण और करियर विकास के लिए महत्वपूर्ण रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रभारी प्राचार्य अभिजीत कुमार ने किया। उन्होंने मुख्य वक्ता रिग्नेश और रंजीत रौशन का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों से उनका परिचय कराया। अपने संबोधन में प्राचार्य ने करियर मार्गदर्शन के महत्व पर जोर दिया और छात्रों को निरंतर प्रयास तथा सही दिशा में आगे बढ़ने की सलाह दी। टेक्निकल नॉलेज तथा सॉफ्ट स्किल्स पर भी प्रकाश डाला सत्र के दौरान मुख्य वक्ताओं रिग्नेश और रंजीत रौशन ने विद्यार्थियों को करियर योजना, कौशल विकास, उद्योग जगत की अपेक्षाओं और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने आधुनिक रोजगार बाजार की चुनौतियों और आवश्यक स्किल्स जैसे कम्युनिकेशन, टेक्निकल नॉलेज तथा सॉफ्ट स्किल्स पर भी प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने करियर, उच्च शिक्षा और प्लेसमेंट से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका वक्ताओं ने संतोषजनक समाधान किया और व्यक्तिगत स्तर पर मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में सक्रिय भूमिका यह आयोजन प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी प्रो. प्राची राय के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रो. लौकुश का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने विद्यार्थियों को अतिरिक्त मार्गदर्शन दिया और उनकी शंकाओं का निराकरण किया। सत्र के समापन पर विद्यार्थियों ने मुख्य वक्ताओं, प्राचार्य और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, अररिया ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है, ताकि छात्र आत्मनिर्भर और सफल बन सकें।
Source link