मधुबनी|राजकीयकृत मध्य विद्यालय सप्ता शहरी मधुबनी के प्रांगण में 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। आज ही के दिन 30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे के द्वारा किया गया। महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, राष्ट्रीय एकता का मार्ग दिखाया। विद्यालय में सभी शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र-छात्राओं ने 2 मिनट का मौन धरण कर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दिए। विद्यालय के राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित प्रभारी प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार ने बच्चों को शहीद दिवस पर विस्तृत जानकारी दिये। बच्चों के बीच शहीद दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें वर्ग 8 की छात्रा रिया कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक रणवीर प्रसाद, मीनू कुमारी, उमा कुमारी, अर्चना,प्रेमनाथ ठाकुर, सुनील कुमार कापड़ी, अरविंद कुमार सिंह, रिंकू कुमारी मुन्नी, रिंकू कुमारी, धर्यनाथ झा, शिक्षा सेवक रिंकी कुमारी विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव सोनी देवी, रसोईया मीरा देवी, बाल संसद के प्रधानमंत्री रिया कुमारी, परिधि कुमारी, रोहन कुमार आदि थे।
Source link