Newswahni

रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद एयर एंबुलेंस क्रैश दिल्ली के लिए हुई थी रवाना लोग थे सवार…



रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एक निजी चार्टर्ड एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई। शुरुआती जानकारी में बताया गया था कि विमान पलामू और लातेहार के बीच लापता हो गया है, लेकिन अब पुष्टि हुई है कि यह एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कथियातु इलाके में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गई।

इससे पहले बताया गया था कि एयरक्राफ्ट, जिसने अगले स्टेशन से कॉन्टैक्ट किया था और कंट्रोल सौंप दिया था, अचानक रडार स्क्रीन से गायब हो गया था।

बताया जा रहा है कि इस एयर एंबुलेंस में कुल सात लोग सवार थे। विमान को रात 7 बजे दिल्ली पहुंचना था। रांची से उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद खराब मौसम के कारण इसका संपर्क टूट गया था और यह लापता हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

DGCA के मुताबिक, 23 फरवरी को रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट C90 एयरक्राफ्ट VT-AJV, जो रांची-दिल्ली सेक्टर पर मेडिकल इवैक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) फ्लाइट चला रहा था, झारखंड के चतरा जिले के कसारिया पंचायत में क्रैश हो गया। इसमें 2 क्रू मेंबर समेत 7 लोग सवार थे। एयरक्राफ्ट रांची से 19:11 IST पर उड़ा था। कोलकाता से कॉन्टैक्ट होने के बाद, 19:34 IST पर एयरक्राफ्ट का कोलकाता से कम्युनिकेशन और RADAR कॉन्टैक्ट वाराणसी से लगभग 100 NM साउथ-ईस्ट में टूट गया।”

DGCA ने कहा कि जिला प्रशासन की सर्च और रेस्क्यू टीम मौके पर है और AAIB टीम को जांच के लिए भेजा जा रहा है। आगे की जानकारी शेयर की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top