
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज रविवार (1 फरवरी) को लोकसभा में देश का आम बजट पेश कीं। वित्त मंत्री के रूप में उनका ये लगातार नौवां बजट रहा। इस बजट में सरकार का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर पर सबसे ज्यादा रहा। वहीं, विकसित भारत के लक्ष्य को भी बजट में ध्यान में रखा गया है। अब बजट पर प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिकिया आई है। उन्होंने कहा, ये बजट भारत की वैश्विक भूमिका को नए सिरे से सशक्त करता है।
बजट 2026 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘ये बजट भारत की वैश्विक भूमिका को नए सिरे से सशक्त करता है। भारत के 140 करोड़ नागरिक सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर ही संतुष्ट नहीं हैं। हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। ये करोड़ों देशवासियों का संकल्प है।’
बजट वर्तमान के सपनों के साकार-PM मोदी
बजट 2026 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को सशक्त करता है। ये बजट 2047 के विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है। आज भारत जिस रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, इस बजट से उसे नई ऊर्जा, नई गति मिलेगी। जो पाथ ब्रेकिंग रिफॉर्म किए गए हैं, वो आकांक्षा से भरे हुए भारत के साहसिक, प्रतिभाशाली युवाओं को उड़ने के लिए खुला आसमान देते हैं।”
ये करोड़ों देशवासियों का संकल्प है-पीएम मोदी
बजट 2026 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये बजट भारत की वैश्विक भूमिका को नए सिरे से सशक्त करता है। भारत के 140 करोड़ नागरिक सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर ही संतुष्ट नहीं हैं। हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। ये करोड़ों देशवासियों का संकल्प है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट 2026 पर कहा, “दुनिया के एक विश्वसनीय लोकतांत्रिक भागीदार और विश्वसनीय गुणवत्ता आपूर्तिकर्ता के रूप में भारत की भूमिका लगातार बढ़ रही है। हाल ही में जो बड़े-बड़े व्यापार सौदे भारत ने की हैं, ‘मदर ऑफ ऑल डील’ का अधिकतम लाभ भारत के युवाओं को मिले, भारत के लघु और मध्यम उद्योग वालों को मिले, इस दिशा में बजट में बड़े-बड़े कदम उठाए गए हैं।
पीएम मोदी ने आगे कहा, इस बजट में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई रफ्तार देने के लिए महत्वाकांक्षी रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। इस बजट में नई उभरती इंडस्ट्रीज यानी सनराइज सेक्टर को जिस मजबूती के साथ समर्थन दिया गया है, वह अभूतपूर्व है।