Newswahni

ये कैसी मोहब्बत दिल्ली के पार्क में युवक ने युवती को मारे थप्पड़ वीडियो बनाते रहे लोग और पिटती रही लड़की…



Delhi Japanese Park Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को एक के बाद एक थप्पड़ मार रहा है। वहीं, दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो दिल्ली के फेमस जापानी पार्क (Japanese Park) का है, बतादें इस पार्क को स्वर्ण जयंती पार्क नाम से भी जाना जाता है।

वायरल वीडियो में एक युवक अपनी कथित प्रेमिका को थप्पड़ मारता दिख रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है, वीडियो में कपल एक बेंच पर बैठे दिख रहे हैं, जहां युवक गुस्से में चिल्लाता हुआ नजर आता है। इसके बाद कुछ ही पलों में वह खड़ा होकर महिला को थप्पड़ मारता है।

लेकिन हैरान वाली बात है कि आसपास मौजूद कुछ लोग इसे देखते हैं, लेकिन कोई हस्तक्षेप नहीं करते। वहीं, वीडियो रिकॉर्ड करने वाले राहगीर ने दावा किया है कि वीडियो शुरू करने से पहले ही युवक ने महिला को ’30 से 40 बार’ थप्पड़ मार दिए थे। उन्होंने इसे ‘टॉक्सिक रिलेशनशिप’ बताया और सरेआम बढ़ती हिंसा पर गहरी चिंता जताई।

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना की कड़ी निंदा करते नजर आ रहे हैं। कई लोगों ने युवक के व्यवहार को अपमानजनक और अपराध बताया, जबकि कई लोगों ने लड़की की चुप्पी पर सवाल उठाए। एक यूजर्स ने लिखा, ‘यह निजी झगड़ा नहीं, बल्कि खुलेआम हिंसा है’ और ‘ऐसे रिश्तों को नॉर्मलाइज नहीं करना चाहिए’। वहीं, कुछ लोगों ने दिल्ली पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

हिंसा के खिलाफ आगे क्यों नहीं आए लोग?

यह घटना एक बार फिर घरेलू हिंसा, रिलेशनशिप में हिंसा और सार्वजनिक स्थानों पर बाईस्टैंडर्स की जिम्मेदारी पर बहस छेड़ रही है। भारत में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। इस तरह के हिंसक मामलों में कानूनी कार्रवाई की भी जरूरत है। लेकिन कई बार ऐसे वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस को औपचारिक शिकायत नहीं दी जाती। 

फिलहाल अभी तक दिल्ली पुलिस की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, न ही वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की पुष्टि हुई है। लेकिन ये घटना सोचने पर मजबूर करती है कि आस पास खड़े लोग मदद के लिए आगे क्यों नहीं आए, जबकी ऐसे मामलों में पीड़ित को तुरंत मदद की जरूरत होती है, साथ ही समाज का भी फर्ज है कि हिंसा के खिलाफ खड़े हो। यह वीडियो महिलाओं की सुरक्षा और रिश्तों में सम्मान ना मिलने जैसी स्थिति को दिखाती है। अगर कोई ऐसी घटना देखे तो तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन (1091 या 100) पर संपर्क करें। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top