Newswahni

युवती के उकसावे में आकर ब्वायफ्रेंड ने किया मर्डर आरा के सन्नी हत्याकांड मामले के आरोपियों को जेल इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड को दिया…




सोशल मीडिया पर शुरू हुआ एक मामूली विवाद भोजपुर जिले में एक होनहार छात्र की हत्या तक जा पहुंचा। इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज को लेकर शुरू हुए विवाद ने खून खराबे का रूप ले लिया। नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड से दिनदहाड़े इंटर के छात्र सन्नी कुमार के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तीनों गिरफ्तार आरोपितों को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस वारदात ने न सिर्फ छात्र के परिवार को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना दिया है। पूछताछ के बाद सभी को कोर्ट में पेश किया टाउन थाना क्षेत्र के चारखंभा गली निवासी बादल कुमार उर्फ मुखिया, महादेवा खारा कुआं निवासी आदर्श ठाकुर और अजीमाबाद थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर निवासी अनीष कुमार चन्द्रवंशी को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को इस मामले में अप्राथमिकी आरोपित बनाया गया है। पूछताछ के बाद सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे फरिदाबाद में रहने वाली एक युवती की भूमिका षड्यंत्र के रूप में उभरकर सामने आई है। इंस्टाग्राम पर हुई गाली-गलौज, फरिदाबाद की युवती की भूमिका संदिग्ध जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या की जड़ इंस्टाग्राम पर हुई गाली-गलौज है। बताया जा रहा है कि आयर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती, जो फिलहाल हरियाणा के फरीदाबाद में रहती है, इस पूरे मामले के केंद्र में है। पहले उसका प्रेम-प्रसंग सन्नी के चचेरे भाई से चल रहा था, जिसका सन्नी विरोध करता था। इसी दौरान युवती का संपर्क बादल कुमार से हो गया और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। इसी बीच किसी बात को लेकर सन्नी ने गुस्से में इंस्टाग्राम पर युवती को आपत्तिजनक शब्द कह दिए। यह बात युवती को नागवार गुजरी और उसने अपने कथित प्रेमी बादल को सन्नी के खिलाफ भड़काना शुरू कर दिया। युवती के उकसावे में आकर ब्वायफ्रेंड ने किया मर्डर पुलिस के अनुसार, युवती के लगातार दबाव और उकसावे में आकर बादल ने अपने दोस्तों आदर्श ठाकुर और अनीष कुमार चन्द्रवंशी के साथ मिलकर सन्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। पुलिस अब तकनीकी साक्ष्य और आरोपितों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पूरे षड्यंत्र की कड़ियां जोड़ने में जुटी है, वहीं युवती की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top