Newswahni

या कुन्देन्दु तुषारहार धवला वंदना से की आराधना स्वामी विवेकानंद सेकेंडरी स्कूल में सजी सांस्कृतिक संध्या सरस्वती पूजा पर गूंजे सुर ताल…




कटिहार नगर निगम क्षेत्र के जयप्रकाश नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सेकेंडरी स्कूल परिसर में सरस्वती पूजा के अवसर पर एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना और भक्ति संगीत से हुई। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। “या कुन्देन्दु तुषारहार धवला…” जैसी वंदनाओं पर श्रोता भाव-विभोर हो गए। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत और समूहगान के माध्यम से विद्या की देवी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। षष्ठम कक्षा की छात्रा अदिति राज ने “कोई कहे तू काशी में है कोई कहे कैलाश” गीत पर प्रस्तुति दी, जबकि यूकेजी की छात्रा रिद्धि सिद्धि ने “अड़हुल की माला बनैलो” और दशम के छात्र शियूष ने “मैया तेरी जय जय कार” प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक रमेश कुमार मिश्रा और प्रबंध निदेशक बालाजी मिश्रा सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। रमेश मिश्रा और बालाजी मिश्रा ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि ये कार्यक्रम न केवल बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों का भी विकास करते हैं। छात्राओं ने मां शारदा की वंदना के साथ-साथ शास्त्रीय और आधुनिक नृत्य भी प्रस्तुत किए। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट से परिसर को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सांस्कृतिक संध्या ने सरस्वती पूजा के महत्व को उजागर करने के साथ-साथ शिक्षा और संस्कृति के समन्वय का संदेश भी दिया। समन्वय का सुंदर संदेश भी समाज को दिया।सांस्कृतिक संध्या ने न केवल सरस्वती पूजा के महत्व को उजागर किया, बल्कि शिक्षा के साथ संस्कृति के समन्वय का सुंदर संदेश भी समाज को दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top