Newswahni

मोतिहारी में भव्य सियाराम दीपावली हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया रामधुन और केवट निषादराज की झांकी प्रदर्शित पुलिस व्यवस्था मजबूत रही…




मोतिहारी के पिपरा थाना क्षेत्र स्थित सीताकुंड धाम में भव्य श्री सियाराम दीपावली का आयोजन किया गया। यह आयोजन अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार शाम को हुआ। इसमें स्थानीय श्रद्धालुओं का सहयोग रहा। अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हुई थी। इसी उपलक्ष्य में सीताकुंड धाम में लगातार तीसरे वर्ष 22 जनवरी 2026 को श्री सियाराम दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर पिपरा थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों से हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालु अपने घरों से दीप लेकर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पवित्र कुंड, राम-जानकी मंदिर सहित पूरे परिसर को दीपों से सजाया। हजारों दीपों की रोशनी से पूरा धाम जगमगा उठा, जिससे दृश्य अत्यंत मनोहारी हो गया। झांकी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया
इस वर्ष सियाराम दीपावली के साथ दो विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इनमें रामधुन अष्टयाम और त्रेता युग में भगवान श्रीराम के वनगमन प्रसंग पर आधारित केवट निषादराज द्वारा सरयू नदी पार कराने की भव्य झांकी शामिल थी। श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की इस झांकी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के कारण सीताकुंड धाम परिसर मेला स्थल में बदल गया। यहां स्थानीय स्तर पर कई दुकानें सजी थीं, जहां लोग पूजा सामग्री और रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीदारी करते दिखे। पुलिस बल सीताकुंड धाम परिसर में तैनात
भीड़ को देखते हुए पिपरा पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पिपरा थानाध्यक्ष अंजन कुमार के नेतृत्व में गश्ती दल और स्टेटिक पुलिस बल सीताकुंड धाम परिसर में तैनात किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस मौके पर महागठबंधन नेता मुकेश सहनी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व मुखिया रामकुमार तिवारी, जिला पार्षद अभय गुप्ता, राम भवानी सहनी, काशी सहनी, भाजपा नेता संजय चौधरी, यादोलाल पासवान सहित सैकड़ों स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top