Newswahni

मोतिहारी में बुजुर्ग महिला को डायन बताकर पीटा नदी किनारे ले जाकर मल पिलाया अस्पताल थाने से मदद नहीं मिली एसपी के आदेश…




मोतिहारी में एक बुजुर्ग महिला को पहले मल पिलाया फिर डायन बताकर मारपीट की गई। आरोपियों का कहना है कि उनके बेटे की हुई मौत के पीछे उसी का हाथ है। मारपीट से घायल महिला जब अस्पताल पहुंची तो वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद महिला थाने पहुंची वहां भी उसका आवेदन नहीं लिया गया। आखिर में महिला जनता दरबार पहुंची। वहां एसपी को उसने आपबीती बताईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित थानाध्यक्ष को FIR दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। घटना जिले के भोपतपुर थाना क्षेत्र की है। सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला… डायन बताकर मारपीट की गई
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गांव के शंकर साह के बेटे की गुजरात में मौत हो गई थी। शंकर साह के परिजनों ने इसी बात को लेकर उस पर डायन होने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि महिला के कारण ही उनके बेटे की मौत हुई है। इसी अंधविश्वास के चलते आरोपियों ने पहले महिला के साथ मारपीट की, जिससे उसका एक दांत टूट गया, और फिर उसके शरीर पर मैला फेंक दिया। अस्पताल ने इलाज करने से मना कर दिया
घटना के बाद घायल अवस्था में वृद्ध महिला इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची। हालांकि, उसके शरीर पर मैला लगे होने के कारण अस्पताल ने इलाज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता को एक निजी अस्पताल में जाकर इलाज कराना पड़ा। पीड़िता का आरोप है कि जब वह घटना की शिकायत लेकर स्थानीय थाने पहुंची, तो वहां भी उसका आवेदन नहीं लिया गया। जनता दरबार में आपबीती सुनाई
थाने से निराश होकर पीड़िता अंततः पुलिस अधीक्षक (एसपी) के जनता दरबार में पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। बेटा बोला- गुजरात में हुई मौत का आरोप लगाया
बुजुर्ग महिला के बेटे का कहना है कि आरोपी शंकर साह और रघबीर साह के भाई की गुजरात में गिरकर मौत हो गई। जिसके बाद आरोपियों ने मेरी मां पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसी ने बेटे को मरवाया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आदेश
एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि जनता दरबार में एक वृद्ध महिला आई थी, जिसने डायन का आरोप लगाकर मारपीट किए जाने की शिकायत की। उन्होंने मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस को एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। प्रशासन ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top