Newswahni

मोतिहारी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव शुक्रवार से घर से लापता था युवक मृतक के छोटे छोटे बच्चे…




मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के दक्षिणी सुगांव पंचायत स्थित सुगांव टाल में शनिवार शाम पेड़ से लटका एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को देखकर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सूचना मिलते ही सुगौली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान थाना क्षेत्र के सुगांव निवासी 30 वर्षीय रामनिवास ठाकुर के रूप में की। शुक्रवार से घर से थे लापता स्थानीय लोगों के अनुसार रामनिवास ठाकुर शुक्रवार को घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटे। शनिवार की शाम ग्रामीणों ने सुगांव टाल में एक पेड़ से उनका शव लटका हुआ देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिवार में मचा कोहराम घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव को देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने परिवार के इकलौते भाई थे और उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। इसके अलावा उनकी दो बहनें भी हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिशा सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top