![]()
मोतिहारी के पिपरा कोठी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय कृषि मेला का उद्घाटन किया गया। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी, कृषि मंत्री राम कृपाल यादव और सांसद राधामोहन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, कृषि विशेषज्ञ और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मेले के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए पशुपालन को बढ़ावा दे रही है। इसके तहत, यदि कोई किसान दो गाय पालता है, तो सरकार उसे आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। एक रक्सौल में और दूसरा मोतिहारी में
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच हुए विभिन्न समझौते किसानों के हित में लागू किए जा रहे हैं, ताकि कृषि क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए उपमुख्यमंत्री चौधरी ने अपराधियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और उन्हें या तो राज्य छोड़ना होगा या जेल जाना पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री ने मोतिहारी के विकास से जुड़ी एक बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि मोतिहारी में दो एयरपोर्ट का निर्माण प्रस्तावित है। इनमें से एक बड़ा एयरपोर्ट रक्सौल में और दूसरा मोतिहारी में बनाया जाएगा। यह कदम सांसद राधामोहन सिंह के आग्रह पर उठाया गया है। उपमुख्यमंत्री ने मोतिहारी के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह वह भूमि है जहां महात्मा गांधी के आगमन ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में देश-विदेश से लोग इस ऐतिहासिक धरती पर पहुंचेंगे।
Source link