![]()
बक्सर सदर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सदर विधायक आनंद मिश्रा सिविल सर्जन पर भड़क उठे। डीएम साहिला की मौजूदगी में विधायक ने सिविल सर्जन को कड़े शब्दों में फटकार लगाई, जिससे अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। निरीक्षण के दौरान तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल विधायक आनंद मिश्रा ने सिविल सर्जन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए उन्हें सीधे तौर पर “निठल्ला” तक कह दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं के कारण प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच जवाबदेह होना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान हुई इस तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद मामला सियासी बहस का रूप ले चुका है। विधायक पर ढाई लाख रुपये रिश्वत लेने के लगाए गए थे आरोप बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल से जुड़े एक मामले में विधायक पर ढाई लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप लगाए गए थे, जिससे उनका आक्रोश और बढ़ गया। विधायक ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा,“आज तक न मेरी वर्दी पर दाग लगा है और न ही जिस पोशाक में आज जनता के बीच खड़ा हूं, उस पर लगने दूंगा।”उन्होंने इसे उनकी छवि धूमिल करने की साजिश करार दिया। महिला की मौत मामले में विधायक पर लगे थे आरोप इस पूरे घटनाक्रम के दौरान जिलाधिकारी साहिला, अपर समाहर्ता समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। वायरल वीडियो को लेकर प्रशासनिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हैं। गौरतलब है कि इस विवाद की पृष्ठभूमि हाल ही में सदर अस्पताल में एक महिला की मौत से जुड़ी है। महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने बक्सर–चौसा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
Source link