Newswahni

मेडिकल स्टोर में छापेमारी के दौरान अवैध दवा जब्त मधेपुरा में होली को लेकर प्रशासन अलर्ट कई दुकानें सील…




मधेपुरा जिला प्रशासन होली पर्व को शांतिपूर्ण और नशामुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह अलर्ट पर है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पूरे जिले में मेडिकल स्टोरों और अन्य संदिग्ध स्थानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम को जिला मुख्यालय, सिंहेश्वर और मेडिकल कॉलेज के पास उत्पाद अधीक्षक दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में कई दवा दुकानों पर औचक छापेमारी की गई। होली के मद्देनजर प्रशासन ने चलाया विशेष अभियान छापेमारी दल में ड्रग इंस्पेक्टर राजीव कुमार और उत्पाद इंस्पेक्टर बबलू कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली के मद्देनजर नशे पर पूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सिंहेश्वर स्थित सुमन मेडिकल और बेलहा घाट स्थित लक्ष्मी मेडिकल की जांच की गई। जांच में लक्ष्मी मेडिकल से बड़ी मात्रा में अवैध और संदिग्ध दवाएं बरामद हुईं, जिन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित दुकानदारों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी दवा विक्रेता को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध दवाओं की बिक्री, नशीले पदार्थों की आपूर्ति और कानून के विरुद्ध किसी भी गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ब्रेथ एनालाइजर से की चालकों की जांच इसके अतिरिक्त, होली के मद्देनजर उत्पाद विभाग द्वारा जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। ब्रेथ एनालाइजर का उपयोग कर चालकों की जांच की जा रही है और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिले में विशेष सतर्कता के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। इनमें सदर थाना, उदाकिशुनगंज थाना और मोबाइल फोर्स की टीमें शामिल हैं, जो लगातार सक्रिय हैं। त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। मद्य निषेध अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने आम लोगों से अपील की है कि वे होली को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और नशामुक्त वातावरण में मनाएं। उन्होंने किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने का आग्रह किया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top