Newswahni

मेंटेनेंस या मनमानी बिना सूचनारोज चार घंटे तक बिजली कटौती




जमीनी सच्चाई विभाग का दावा निर्बाध बिजली आपूर्ति रोज 2 से 4 घंटे कटौतीपूर्व सूचना के बाद शटडाउन बिना सूचना बिजली बंदआंशिक लाइन मेंटेनेंस पूरे फीडर की बिजली बंद
मेंटेनेंस के लिए पूरे फीडर कीबिजली नहीं काटने का निर्देश हाल ही में मुख्य अभियंता संचालन एवंसंपोषण मुख्यालय ने मुजफ्फरपुर का दौराकर निर्देश दिया था कि मेंटेनेंस कार्य केलिए पूरे फीडर की बिजली नहीं काटीजाएगी। जहां कार्य होगा, उसी चालू लाइनके हिस्से में काम करने की व्यवस्थाविकसित की जाएगी। इसके लिएअधिकारियों और लाइनमैन को प्रशिक्षणदेने की भी बात कही गई थी। इसपर जल्दकाम शुरू होने की संभावना है। 30 मिनट से एक घंटे कीदेरी से बहाल होती आपूर्ति शहर के विभिन्न इलाकों में प्रतिदिन औसतनदो से तीन घंटे बिजली कट रही है, जबकिकुछ जगहों पर यह अवधि चार घंटे तक पहुंचजा रही है। सुबह के समय बिजली कटने सेलोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।पेयजल संकट गहरा रहा है। ऑफिस औरस्कूल जाने वाले लोगों को समय पर तैयारहोने में परेशानी हो रही है। नयाटोला इलाके मेंदो दिन पूर्व सुबह 10 से 12 बजे तक बिनासूचना बिजली बंद कर दी गई थी। घरों मेंमोटर नहीं चलने से पानी टंकियां खाली हो गईथीं। इसके चलते कई नौकरीपेशा बिना स्नानकिए ही काम पर निकल गए। लोगों का कहनाहै कि शटडाउन का समय निर्धारित होने केबावजूद बिजली 30 मिनट से एक घंटे कीदेरी से बहाल की जा रही है। दावा बनाम हकीकत एमडीडीएम कॉलेज के पास बिजली ट्रांसफॉर्मर का मेंटेनेंस।
बड़ा सवाल : अभी हालात ऐसे हैं, तो मई-जून में क्या होगा गर्मी की शुरुआत के साथ ही जिले में बिजलीकटौती ने उपभोक्ताओं की बेहाल कर दिया है।मेंटेनेंस के नाम पर बिना पूर्व सूचना के घंटोंआपूर्ति बाधित की जा रही है। शुक्रवार की रातकरीब 11 बजे क्लब रोड में ट्रांसफॉर्मर लगाने केलिए दो घंटे तक बिजली काटी गई। इस कारणक्लब रोड, वीसी लेन, मिस्कॉट, पानी टंकी सहितअन्य क्षेत्रों में रात 12:30 बजे तक आपूर्तिबाधित रही। इससे स्थानीय लोगों को काफीदिक्कतों का सामना करना पड़ा।उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग की ओरसे पहले से सूचना नहीं दी जाती, जिससे जरूरीकाम प्रभावित हो रहे हैं। बिजली विभाग की ओरसे निर्बाध आपूर्ति की घोषणा के बावजूद जमीनीस्तर पर स्थिति में सुधार नहीं दिख रहा है।उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभागीयअधिकारी स्पष्ट जानकारी देने से बच रहे हैं। गर्मीबढ़ने के साथ यदि यही हाल रहा तो बिजलीसंकट और गहरा सकता है। शनिवार को भीमेंटेनेंस कार्य के कारण 11 केवीए कच्ची-पक्की,11 केवीए शेरपुर और 11 केवीए आरडीएसफीडर की बिजली सुबह नौ बजे से दोपहर एकबजे तक बंद रखी गई। इससे गन्नीपुर रोड, हनुमाननगर, अघोरिया बाजार चौक, कलमबाग रोड,कच्ची-पक्की और अतरदह इलाके प्रभावित रहे।निर्धारित समय दोपहर एक बजे के बजाय डेढ़बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई। इसी तरह 11केवीए रेवा और बटलर फीडर की बिजली भीसुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक बंद रही,जिससे जैतपुर कॉलोनी, चित्रगुप्तपुरी, माड़ीपुरपावर हाउस चौक, माड़ीपुर चौक और बटलरफील्ड क्षेत्रों में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top