Newswahni

मुजफ्फरपुर शहर में तीन घरों में चोरी साइकिल सवार चोर की तस्वीर में कैद मोबाइल पर्स एटीएम कार्ड लेकर फरार…




मुजफ्फरपुर शहर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया है। मोबाइल, पर्स, डॉक्यूमेंट्स, एटीएम कार्ड समेत कीमती सामान ले भागे। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना मिश्रा टोला वार्ड नंबर-29 की है। पीड़ित डॉक्टर नवीन कुमार ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे वॉक के लिए घर से बाहर निकले थे। इस दौरान एक अज्ञात शख्स घर में घुस गया। मोबाइल फोन, पर्स और बाइक की चाबी चुरा ली। पर्स में ड्राइविंग लाइसेंस, बाइक के कागजात, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। लोगों ने जताई नाराजगी सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला है कि चोर साइकिल से पहुंचा था। संदिग्ध अवस्था में अलग-अलग घरों के आसपास रेकी करता हुआ दिखाई दिया। डॉक्टर नवीन के अलावा, चोर ने बगल में किराए पर रहने वाले चंदन कुमार के घर में भी सेंधमारी की और वहां से भी मोबाइल चुरा लिया। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय निवासियों में डर और आक्रोश है। सीसीटीवी खंगाला जा रहा है इस संबंध में काजी मोहम्मदपुर के थानाध्यक्ष (SHO) नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि गन्नीपुर इलाके में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top