Newswahni

मुजफ्फरपुर में लीची बगान से शराब लदी स्कॉर्पियो जब्त एक तस्कर गिरफ्तार दूसरे बदमाशों की पहचान कर रही पुलिस…




मुजफ्फरपुर की अहियापुर थाना पुलिस ने शराबबंदी अभियान के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने राघोपुर स्थित एक लीची बगान से अवैध शराब से लदी एक स्कॉर्पियो जब्त की। इस दौरान मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। मद्य निषेध विभाग, पटना को गुप्त सूचना मिली थी कि अहियापुर के राघोपुर स्थित एक लीची बगान में शराब की बड़ी खेप उतारी जा रही है। अंधेरे का फायदा उठा कर भागे बदमाश इस सूचना पर अहियापुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया। पुलिस ने आधी रात को बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर छापेमारी की। तलाशी के दौरान, पुलिस को बगान में खड़ी एक स्कॉर्पियो मिली, जो शराब की पेटियों से भरी हुई थी। पुलिस ने मौके से शराब तस्कर मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर गिरोह के कुछ अन्य सदस्य भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस खंगाल रही है बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक टाउन टू की एसडीपीओ (SDPO) बिनीता सिन्हा ने बताया कि यह कार्रवाई पटना मद्य निषेध इकाई से मिली सूचना के आधार पर की गई है। उन्होंने कहा, “लीची बगान में आधी रात को शराब की तस्करी की जा रही थी। मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब और एक स्कॉर्पियो जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपी मुकेश कुमार से कड़ी पूछताछ की जा रही है।” एसडीपीओ ने आगे बताया कि पुलिस अब इस पूरे सिंडिकेट के ‘बैकवर्ड’ और ‘फॉरवर्ड’ लिंकेज को खंगालने में जुटी है। यानी शराब कहाँ से मंगवाई गई थी और इसे आगे किन-किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था, इसकी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल और अन्य संपर्कों के जरिए गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस गिरोह के अन्य नेटवर्क का खुलासा कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top