Newswahni

मुजफ्फरपुर में राजस्थान के ट्रक से शराब बरामद सीमेंट के पिलर के नीचे लाख की छिपाई थी खेप पुलिस ने ड्राइवर और खलासी…




मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग ने 50 लाख रुपए से अधिक की अवैध विदेशी शराब जब्त की है। शराब गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी टोल प्लाजा के पास एक ट्रक से बरामद की गई। शराब को सीमेंट के पिलरों के नीचे बने एक गुप्त तहखाने में छिपाकर रखा गया था। राजस्थान के 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो ट्रक के ड्राइवर और खलासी बताए जा रहे हैं। होली को देखते हुए जिला उत्पाद विभाग की टीम शराब तस्करी को रोकने के लिए लगातार अलर्ट पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि शराब माफिया डिलीवरी के लिए अवैध शराब ला रहे हैं। सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच-27 पर गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी टोल प्लाजा के आगे राजस्थान तेज लाइन होटल परिसर में खड़े एक संदिग्ध ट्रक की पहचान की गई। जांच के दौरान, ट्रक में सीमेंट के कई पिलर लदे पाए गए। शराब ढूंढने के लिए टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पिलरों को हटाने के बाद ट्रक में बनाए गए एक गुप्त तहखाने में विदेशी शराब की भारी खेप छिपी हुई मिली। उत्पाद विभाग की टीम ने तत्काल ट्रक को जब्त कर लिया। मौके से 2 लोगों को भी पकड़ा गया। उनके पास से मोबाइल फोन बरामद किए गए और पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। उत्पाद विभाग आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है।
गिरफ्तार दोनों शख्स राजस्थान के हैं उत्पाद विभाग के मुजफ्फरपुर थानेदार इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। एक राजस्थान नंबर के ट्रक में छिपाई गई शराब की खेप बरामद हुई। सीमेंट के पिलर राजस्थान में लोड हुए थे। शराब को हरियाणा में लादा गया था। इस मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है जो कि रामपाल वर्मा और मोहन खरवाल हैं। दोनों राजस्थान के जयपुर जिले के रेनवाल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनसे पूछताछ में कुछ जानकारी मिली है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top