Newswahni

मुजफ्फरपुर में आज घंटे के लिए बिजली नहीं रहेगी सुबह बजे से सप्लाई की जाएगी बाधित मेंटेनेंस का चलेगा काम…




मुजफ्फरपुर के पश्चिमी हिस्से में 31 जनवरी को बिजली कटौती होगी। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा भगवानपुर के तहत आने वाले लगभग 24 से अधिक मोहल्लों में दोपहर के समय बिजली गुल रहेगी। बिजली कटौती 33 KV भगवानपुर फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस और रखरखाव कार्य के कारण की जा रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक चलेगा। 3 घंटे की अवधि में भगवानपुर शक्ति उपकेंद्र से निकलने वाले सभी 11 KV फीडर बंद रहेंगे। विभाग ने बताया कि गर्मी के मौसम की तैयारियों और सिस्टम को मजबूत करने के लिए यह रखरखाव कार्य आवश्यक है।

बिजली कटौती से ये इलाके प्रभावित होंगे बीबीगंज, आनंद पुरी, गोविंदपुरी, गांधी नगर, आईजी कॉलोनी, साकेत पूरी और सुभाष नगर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, नंदपुरी, अलकापुरी, यादव नगर, गोबरसही, बजरंगपुरम और प्रभात तारा स्कूल के आसपास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। ग्रामीण और शहरी सीमा से सटे पताही (हरी और रूप), डूमरी, फरदोगोला, लक्ष्मी नगर, सहजानंद नगर और चाणक्य विहार के निवासियों को भी इस कटौती का सामना करना पड़ेगा। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे सुबह 11 बजे से पहले पानी का भंडारण कर लें और मोबाइल, पावर बैंक और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्ज रखें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि मेंटेनेंस का काम निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाता है, तो बिजली की आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top