Newswahni

मुजफ्फरपुर में अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा सड़क किनारे बेहोश हुए शख्स परिवार को इलाज के लिए पैसे की सता रही…




मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह मधुबनी फोरलेन पर एक सड़क हादसा हो गया। साइकिल सवार एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। घायल मजदूर की पहचान चौसिमा गांव निवासी जोगिंदर पासवान के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीण नवीन कुमार ने बताया कि जोगिंदर अपनी साइकिल से काम की तलाश में शहर जा रहे थे। इसी दौरान मधुबनी फोरलेन पर एक्सीडेंट हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि जोगिंदर सड़क किनारे काफी दूर जा गिरे और बेहोश हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने तुरंत एम्बुलेंस और स्थानीय पुलिस को सूचित की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही, लोगों ने आपसी सहयोग से घायल जोगिंदर को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, मजदूर की स्थिति फिलहाल नाजुक बनी हुई है और इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर जोगिंदर के परिजन भी ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचे हैं। परिवार के सामने अब इलाज के खर्च और रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई सदर थानाध्यक्ष अश्मित कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवार की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने फोरलेन पर बढ़ रहे हादसों को देखते हुए प्रशासन से गश्ती और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top