Newswahni

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाने के सब इंस्पेक्टर निलंबित मिठनपुरा थानाध्यक्ष पर भी निलंबन की प्रक्रिया लापरवाही पर स्पष्टीकरण भी मांगा है…




मुजफ्फरपुर जिले में वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेस कुमार मिश्रा ने कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में मिठनपुरा थानाध्यक्ष के निलंबन की प्रक्रिया शुरू की है, जबकि मनियारी थाने के सब-इंस्पेक्टर कन्हैया कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। देर रात एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने मिठनपुरा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वे रात्रि गश्त देख रहे थे। निरीक्षण में पाया गया कि मिठनपुरा थानाध्यक्ष न केवल थाने से नदारद थे, बल्कि वे क्षेत्र में गश्त पर भी नहीं थे। उन्होंने थानाध्यक्ष के खिलाफ निलंबन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। लापरवाही के लिए स्पष्टीकरण मांगा है। दूसरी ओर, मनियारी थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक (SI) कन्हैया कुमार पर भी कार्रवाई हुई है। उन पर केसों के अनुसंधान में अत्यधिक ढिलाई बरतने और समय पर जांच पूरी न करने के आरोप हैं। विभागीय समीक्षा में अपने दायित्वों के प्रति उनकी लापरवाही सामने आने के बाद एसएसपी ने उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया। निलंबन की अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार केवल जीवन-यापन भत्ता ही देय होगा।

अधिकारियों को सख्त हिदायत

इस कार्रवाई के बाद एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने जिले के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रभावी रात्रि गश्ती, रात के समय पुलिस की मौजूदगी सड़कों पर दिखनी चाहिए ताकि अपराधियों में भय और जनता में सुरक्षा का भाव बना रहे।
माफियाओं पर नकेल, अवैध शराब की तस्करी और खनन माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई की जाए।
जनता से व्यवहार, आम नागरिकों के साथ पुलिस का व्यवहार शालीन होना चाहिए और उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान हो।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top