Newswahni

मुंगेर सीताकुंड में साल के बच्चे की डूबकर मौत पिता के पीछे पीछे नहाने चला गया शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा…




मुंगेर के सीताकुंड माघी मेले में एक दुखद घटना सामने आई है। मेले में खिलौना बेचने आए एक परिवार के तीन वर्षीय बच्चे की कुंड में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान देवराज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर मधेपुरा लौट गए। यह घटना जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर सदर प्रखंड स्थित सीताकुंड में 1 फरवरी से शुरू हुए एक माह के माघी मेले के दौरान हुई। मधेपुरा निवासी बैचो मुनि अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बेटे देवराज के साथ मेले में खिलौने की दुकान लगाने आए थे। पिता के पीछे-पीछे कुंड की ओर चला गया
मेले के दूसरे दिन सोमवार को यह हादसा हुआ। मृतक की मां मेला परिसर में लगे नल पर नहा रही थीं, जबकि पिता कुंड में नहाने के लिए बच्चे को दुकान पर बिठाकर चले गए थे। इसी दौरान तीन वर्षीय देवराज बिना बताए अपने पिता के पीछे-पीछे कुंड की ओर चला गया। नहाने के बाद जब बच्चे की मां अपने पति के पास पहुंचीं और बेटे के बारे में पूछा, तो वह कहीं नहीं मिला। तभी मेले में माइक से घोषणा हुई कि सीताकुंड मंदिर से निकल रही गर्म जलधारा के पास बने कुंड में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई है। उनके बेटे देवराज का ही शव था
बैचो मुनि और उनकी पत्नी ने मौके पर जाकर देखा तो वह उनके बेटे देवराज का ही शव था। मुफस्सिल थाना पुलिस तत्काल बच्चे को सदर अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष बिपिन सिंह ने बताया कि सीताकुंड में नहाने के दौरान एक बच्चे की डूबने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top