Newswahni

मुंगेर में देवघरा मेला से लौट रहे श्रद्धालु की मौत हाई स्पीड कार पेड़ से टकराई एक घायल ड्राइवर मौके से भागा…




मुंगेर के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसे में देवघरा मेला से लौट रहे एक श्रद्धालु की मौत हो गई। यह घटना देवघरा-छाता मार्ग पर बम काली माता स्थान के पास हुई, जब श्रद्धालुओं को लेकर जा रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। मृतक की पहचान दरियापुर निवासी सीताराम पासवान (60) के रूप में हुई है, जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार तेज गति में थी और अचानक चालक का नियंत्रण खो गया, जिससे वह सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा भिड़ी। घटना के बाद चालक मौके से फरार इस दुर्घटना में वाहन चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। टेटिया बंबर थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top