Newswahni

मुंगेर में अवैध सिगरेट फैक्ट्री पर पुलिस की छापेमारी नकली सिगरेट की खेप जब्त दो गिरफ्तार माह से चल रहा था कारोबार…




मुंगेर पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के शादीपुर मोहल्ले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में नकली सिगरेट, खाली डिब्बे और रैपर बरामद किए हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार दोपहर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहम्मद इकबाल के घर से नकली सिगरेट के पैकेट ई-रिक्शा पर लादकर खगड़िया जिले में भेजे जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे। सिगरेट जब्त कर थाने ले आई पुलिस पुलिस ने ई-रिक्शा पर लदे सिगरेट की जांच की और संदिग्ध पाए जाने पर सभी सिगरेट जब्त कर थाने ले आई। इसके बाद, पुलिस ने मोहम्मद इकबाल के घर पर छापेमारी की। घर की तीसरी मंजिल पर चल रही इस अवैध फैक्ट्री से भारी मात्रा में सिगरेट के खाली डिब्बे, तैयार सिगरेट और रैपर बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि छापेमारी के दौरान गोल्ड फ्लैक के 4100 सिगरेट पैकेट, 800 गोल्ड फ्लैक के खाली डिब्बे और पैकेजिंग रैपर जब्त किए गए हैं। यह अवैध कारोबार पिछले छह माह से चल रहा था। पुलिस ने 2 आरोपी को किया गिरफ्तार इस मामले में मोहम्मद इकबाल और इरफी हासमी नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मामले की आगे की जांच के लिए सेल टैक्स और आईटीएस की टीमों को भी बुलाया गया है। उन्होंने कहा जाँच के दौरान बात सामने आया है की ये सभी नकली सिगरेट बनाकर मुंगेर सहित अन्य जिले में सप्लाई करने का काम करते है। एसपी ने बताया की मुंगेर पुलिस लगभग चार महीनो से नकली सिगरेट के खिलाफ छापेमारी कर रही है जंहा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिगरेट बनाने के सामान भी बरामद

इस दौरान कई लोग चिन्हित हुए जो लगातार जिले में नकली सिगरेट बनाने का काम कर रहे है ,ऐसे लोगो पर पूर्ब में कार्यवाही की गयी जंहा पुलिस ने भारी मात्रा में नकली सिगरेट सहित भारी मात्रा में सिगरेट बनाने के सामान को भी बरामद किया है। उन्होंने कहा इस मामले मुंगेर पुलिस का सुचना तंत्र मजबूत है और जैसे जैसे जानकारी मिलती है पुलिस द्वारा कार्यवाही की जाती है।

इससे पुर्व मुंगेर पुलिस ने 25 दिसम्बर को वासुदेवपुर नयागांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली सिगरेट बरामद किया था इसके 85 लाख रुपए से अधिक कैश बरामद किए तो इस मामले में तीन लोगो को गिरफ्तार किया था। वहीं 8 दिसंबर 2025 को पुरबसराय थाना क्षेत्र के दिलावरपुर मोहल्ले में पिंकू खां के घर में छापेमारी की गयी जहां पुलिस ने भारी मात्रा में नकली सिगरेट,सिगरेट बनाने के उपकरण सहित भारी मात्रा में सिगरेट बनाने के सामान को बरामद किये है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top