Newswahni

मधुबनी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा योजनाओं का शिलान्यास का उद्घाटन करेंगे




मधुबनी में झंझारपुर प्रखंड के अररिया संग्राम में 27 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल, विधायक नीतीश मिश्रा सहित अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 298 करोड़ रुपए की लागत से 101 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही, 93 करोड़ रुपए की लागत से पूरी हो चुकी 294 योजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई है। CM का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 27 जनवरी को सुबह 11:00 बजे झंझारपुर के अररिया संग्राम स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। आगमन के बाद वे सबसे पहले विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में बिहार के मुख्य सचिव, डीजीपी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी और मंत्री भाग लेंगे। इसके बाद वे प्रगति यात्रा से संबंधित मिथिला हाट फेज-2 रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के निरीक्षण के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:10 बजे वे निर्धारित स्थल पर पहुंचकर बैठक के बाद रिवर फ्रंट डेवलपमेंट का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 11:35 बजे पंचायत सरकार भवन पहुंचकर वहां दी जा रही सेवाओं का अवलोकन करेंगे। दोपहर 12:00 बजे अररिया संग्राम स्थित तालाब का निरीक्षण करने के बाद 12:10 बजे दुर्गा मंदिर के निकट सभा स्थल पर पहुंचेंगे। स्टॉलों का अवलोकन और जनसभा सभा स्थल पर 12:10 से 12:40 बजे तक मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करेंगे। इसके साथ ही जिले की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे और प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की प्रगति से संबंधित गैलरी भी देखेंगे। इसके बाद 12:40 बजे से 1:55 बजे तक मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। जर्मन हैंगर पंडाल और 6000 कुर्सियां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभा स्थल पर जर्मन हैंगर पंडाल लगाया जा रहा है, जिसकी लंबाई करीब 800 फीट और चौड़ाई 100 फीट होगी। पंडाल में 6000 कुर्सियां लगाई जाएंगी, साथ ही खड़े रहने की भी व्यवस्था की गई है। मंच के पास 60 फीट लंबा डी-एरिया बनाया गया है। 12 विभागों के स्टॉल, जीविका भी शामिल कार्यक्रम स्थल पर जीविका के अलावा 12 विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें स्वास्थ्य विभाग, समेकित बाल विकास सेवा, श्रम विभाग, पंचायती राज, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, उद्योग, उच्च शिक्षा, युवा रोजगार एवं कौशल विकास, बिजली, राजस्व और ग्रामीण विकास विभाग शामिल हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से विभाग अपनी-अपनी उपलब्धियों और योजनाओं को प्रदर्शित करेंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करने वाले सभी लोगों की सघन जांच की जाएगी। झोला, अटैची, फूल माला, कैमरा सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री लेकर आने वालों की कड़ी तलाशी ली जाएगी। ढीले-ढाले कपड़े, कंबल या शरीर ढंकने वाले कपड़े पहनकर आने वाले व्यक्तियों की विशेष जांच होगी। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सेफ हाउस में होगी समीक्षा बैठक सभा स्थल के पीछे सेफ हाउस बनाया गया है, जहां मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3:05 बजे हेलिकॉप्टर से पटना के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अररिया संग्राम सभा स्थल पर SDM कुमार गौरव सहित अन्य अधिकारी लगातार निरीक्षण और समीक्षा कर रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि कार्यक्रम को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए जाएंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top