![]()
मधुबनी में पतौना थाना क्षेत्र के परसौनी गांव से लापता हुए आनंद कुमार नामक बच्चे को डायल-112 की टीम ने मात्र एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद पुलिस की सराहना हो रही है। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की है। पतौना थाना क्षेत्र के डायल-112 कंट्रोल रूम को परसौनी गांव निवासी आनंद कुमार के लापता होने की सूचना मिली। परिजनों ने बच्चे के अचानक गायब होने की जानकारी दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने खोजबीन अभियान किया शुरू सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हो गई। थाना प्रभारी और स्थानीय पुलिस बल ने तुरंत खोजी अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने बच्चे के अंतिम देखे गए स्थान पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और जांच तेज कर दी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, स्थानीय गवाहों के बयान दर्ज किए गए और फुट मार्च के जरिए खोजबीन की गई। महज एक घंटे के भीतर ही आनंद को सुरक्षित ढूंढ लिया गया। बच्चा पूरी तरह सुरक्षित था और उसे कोई खतरा नहीं था। पुलिस ने तत्काल परिजनों को सूचित कर बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि डायल-112 जैसी सेवा ने उनके परिवार को संकट से उबारा है। यह घटना मधुबनी जिले में डायल-112 की सक्रियता का प्रमाण है। जिले में पिछले कुछ महीनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जहां पुलिस ने लापता बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को शीघ्रता से बरामद किया है। थाना प्रभारी ने की अपने टीम की सराहना बेनीपट्टी एसडीपीओ अमित कुमार ने शुक्रवार शाम को बताया, “हमारी प्राथमिकता हमेशा मानवीय मूल्यों को बनाए रखना है। त्वरित कार्रवाई से न केवल जान बचाई जा रही है, बल्कि जनता का विश्वास भी बढ़ रहा है।” पतौना थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने भी अपनी टीम की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।
Source link