![]()
मगध महिला कॉलेज में साइंस के अलग-अलग विषय की पढ़ाई के लिए साइंस ब्लॉक बनाया जाएगा। यह एक G+6 बिल्डिंग होगी, जहां हर फ्लोर पर संबंधित विषय के क्लासरूम के साथ लैब भी होंगे। साइंस का सारा सेटअप एक ही जगह होगा, जिसमें ऑडिटोरियम और एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक भी होगा। इस बिल्डिंग का निर्माण करीब 46 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से होगा। इसे मैत्रय और अवंतिका हॉस्टल को तोड़कर बनाया जाएगा। दोनों हॉस्टल के डिमोलिशन का टेंडर हो चुका है। बुडको द्वारा इस साइंस ब्लॉक के निर्माण का काम जल्द शुरू किया जाएगा।
साइंस के हर डिपार्टमेंट के लिए अलग-अलग फ्लोर होगा कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो नागेंद्र वर्मा ने कहा कि 2022 में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां आए थे तो उन्होंने घोषणा किया था कि मगध महिला कॉलेज को G+6 साइंस ब्लॉक दिया जाएगा। मैत्रय और अवंतिका हॉस्टल वर्तमान में जर्जर स्थिति में है, उसे ही तोड़कर साइंस ब्लॉक बनाया जाएगा। साइंस के हर डिपार्टमेंट के लिए अलग-अलग फ्लोर होगा। संबंधित डिपार्टमेंट का सारा काम एक ही फ्लोर पर कंपैक्ट रूप से होगा, उसके लिए किसी दूसरी जगह जाने की जरूरत नहीं होगी। फैकल्टी मेंबर का चैंबर क्लासरूम सब एक ही जगह उपलब्ध होगा। इसके बन जाने से नए कोर्स शुरू करने में आसानी होगी। 750 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम होगा इसमें 750 लोगों की क्षमता वाला का एक ऑडिटोरियम होगा। इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर मीटिंग रूम, ग्रीन रूम, लाइब्रेरी, स्टाफ ऑफिस, स्टोर रूम और प्रिंसिपल ऑफिस होगा। वहीं, हर फ्लोर पर उसे डिपार्टमेंट से संबंधित क्लासरूम, टीचर्स रूम, स्टोर रूम, लैबोरेट्री, किचन, मल्टीपर्पस हॉल, HOD चैंबर होंगे। इसके साथ ही पार्किंग की भी व्यवस्था होगी। यहां 1500 छात्राओं के लिए क्लास रूम की जगह होगी। सभी स्नातक साइंस विभाग इसी भवन में शिफ्ट हो जाएंगे।
Source link