Newswahni

भोजपुर में सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत ईंट लादकर गांव की ओर से जा रहा था ट्रैक्टर के नीचे दबने से…




आरा-अरवल मार्ग पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव के पास बुधवार को अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी रही। मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के असलान बहादुरपुर गांव निवासी शिवनारायण राम का 40 वर्षीय बेटा बुधराम राम है। वह पेशे से ट्रैक्टर चालक था। इधर , मृतक के बड़े भाई संजय राम ने बताया कि वह शिवपुर गांव से ट्रैक्टर पर ईंट लोड कर पियनिया गांव गया था। जब ट्रैक्टर लेकर वापस गांव लौट रहा था। उसी दौरान पियनिया पुल के पास ट्रैक्टर पलट गया। भाई-बहनों में बड़ा था पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में बड़ा था। उसके परिवार में मां बेदामो देवी और पत्नी पथली देवी है। मृतक की शादी 12 साल पहले हुई थी। हालांकि उसे कोई संतान नहीं था। घटना के बाद मृतक की मां बेदामो देवी, पत्नी पथली देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top