![]()
भोजपुर के डाउन थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह प्रार्थना सभा के दौरान डीएवी पब्लिक स्कूल में चाकूबाजी मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। स्कूल के प्राचार्य शशि शेखर सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक नाबालिग को पकड़ा गया है। 10वीं के छात्र पर अपने ही क्लास के 2 स्टूडेंट को चाकू से मारकर घायल करने का आरोप है। घायल छात्रों में एक बिहार पुलिस में कार्यरत दरोगा का पुत्र भी शामिल है। जिससे यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है। आरोपी के पास से चाकू बरामद हुआ है। घटना धनपुरा की है। घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया जानकारी के अनुसार, 24 जनवरी की सुबह स्कूल में प्रार्थना के लिए जाते समय अचानक विवाद हो गया। इसी दौरान एक छात्र ने चाकू निकालकर सपना सिनेमा मोती टोला निवासी राकेश कुमार सिंह और नवादा के चूड़ी गली निवासी आदित्य कुमार सिंह पर हमला कर दिया। दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना विद्यालय प्रबंधन को दी गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। सोशल मीडिया पर हुआ था विवाद प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रों के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर किसी बात को लेकर पहले से विवाद चल रहा था, जो स्कूल परिसर में हिंसक रूप ले लिया। स्कूल जैसे सुरक्षित माने जाने वाले परिसर में चाकू जैसी घातक वस्तु का इस्तेमाल गंभीर चिंता का विषय बन गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और किशोर न्याय अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय प्रशासन ने भी छात्रों की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की बात कही है।
Source link