Newswahni

भारत अमेरिका ट्रेड डील में किसानों का हित पूरी तरह सुरक्षित है राहुल गांधी जवाब दो कब तक झूठ बोलते रहोगे पीयूष गोयल…



Piyush Goyal Attack Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। गोयल ने राहुल को ‘झूठ बोलने वाला’ बताते हुए कहा कि वह किसानों को गुमराह कर रहे हैं। यह विवाद भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर है, जिसमें राहुल ने सरकार पर किसानों के हितों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था।

राहुल क्यों किसानों के साथ बेवफाई कर रहे हो?- पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- ‘राहुल गांधी ने एक बार फिर एक बहुत बनावटी और नकली कहानी पेश की है। इस बार वह कुछ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के कंधों पर ऐसा कर रहे हैं, जो किसान नेता होने का नाटक कर रहे हैं… अब मैं राहुल जी के झूठ का रियलिटी चेक करता हूं और उन्हें और उनके दोस्तों को हमारे मासूम, मेहनती अन्नदाताओं को गुमराह करने के लिए बेनकाब करता हूं, जिनके हितों को मोदी सरकार ने भारत अमेरिका ट्रेड डील में पूरी तरह से सुरक्षित रखा है। जब मैं पूरी तरह से सुरक्षित कहता हूं, तो मैं इसे रिकॉर्ड पर और पूरी जिम्मेदारी के साथ कहता हूं, हमने अपने सभी किसानों के हितों की रक्षा की है और यह एक ऐसा समझौता है जो हमारे किसानों, मछुआरों, मेहनती युवाओं, MSMEs, स्टार्टअप्स की मदद करेगा… राहुल गांधी जवाब दीजिए, कब तक झूठ बोलते रहोगे? किसको गुमराह कर रहे हो? क्यों देश के किसानों के साथ बेवफाई कर रहे हो?…”  

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने भारत के किसानों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौता किसानों की आजीविका के लिए सीधा खतरा है।

रायबरेली सांसद ने कहा- ‘नरेंद्र सरेंडर मोदी ने भारत के किसानों को धोखा दिया है और किसानों ने इसे समझ लिया है। यह सिर्फ एक व्यापार समझौता नहीं है। यह हमारे अन्नदाताओं की आजीविका पर सीधा हमला है। कांग्रेस नेता ने कहा कि संसद में किसानों के संगठनों के प्रतिनिधियों से हुई बैठक में यह चिंता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।’ राहुल गांधी ने लिखा, आज संसद में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में उनकी चिंताएं स्पष्ट रूप से सामने आईं। महंगाई, बढ़ती लागत और एमएसपी की अनिश्चितता से जूझ रहे किसान अब विदेशी फसलों का सामना करने के लिए तैयार नहीं हैं, जो बड़ी सब्सिडी और यांत्रिक ताकत के साथ आती हैं।’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top